दुर्गापुर के आई क्यू सिटी अस्पताल में चल रहा है रेणु का इलाज
| कृत्रिम कलाई के साथ सरकारी नौकरी देने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
दुर्गापुर: दुर्गापुर में इलाजरत केतुग्राम निवासी रेनू खातून के सहयोग के लिए राज्य महिला आयोग के बाद अब राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है. एवम हर संभव सहयोग देने की घोषणा की है. रेनू खातून का हाथ का कलाई कट जाने कृतिम कलाई लगाई जाएगी एवं स्वास्थ्य कार्ड के तहत उसके बेहतर इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी इसके अलावा रेनू खातून का हाथ कट जाने के कारण उसे सराकरी विभाग में स्थाई नौकरी दिया जायेगा जिसमें वह हाथ के बिना भी अपना काम कर सकेगी.
परमुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन देने की की खबर मिलने के बाद दुर्गापुर में इलाजरत रेनू खातून ने कृतज्ञता जाहिर करते हुए खुशी इजहार करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए पहल पर खुशी उन्हें धन्यवाद दिया . रेनू खातून ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मातृत्व का परिचायक है. उनके बारे में सुनी थी की वह सबका सहयोग करने हेतु प्रयास करती है. मुख्यमंत्री के राज्य में सुरक्षित महसूस कर रही हूं. मैं उनकी कृतज्ञ हूं. मेरा स्वास्थ्य कार्ड नहीं है, सरकार द्वारा मेरे माता पिता के स्वास्थ्य साथी कार्ड में मेरा नाम शामिल कर मेरे इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी. अब तक इलाज के लिए 57 हजार रुपए दिए गए हैं , सरकार द्वारा वह राशि भी वहन कर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को कहा गया है.

0 टिप्पणियाँ