चीन कोठी सब्जी बाजार को रेलवे द्वारा अविलंब खाली करने के नोटिस के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन




रानीगंज-रेलवे द्वारा अपने सभी जमीनों पर अतिक्रमण को खाली कराने के मामला कई दिनों से तुल पकड़ी हुई हैं. हर तरफ रेलवे के विरुद्ध प्रदर्शन और आंदोलन का माहौल बना हुआ हैं. ऐसा ही मामला रानीगंज शहर में भी चल रहा हैं. रेल प्रशासन की ओर से चीन कोठी मोड़ मेला मैदान से सब्जी विक्रेताओं को शनिवार तक बाजार खाली करने का फरमान जारी किया गया था.शनिवार प्रातः बाजार खाली करने के खिलाफ रांनीगंज सीपीआईएम लोकल कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. पूरे बाजार के दुकानदारों को माकपा कार्यकताओं ने यह आश्वासन दिया हैं कि उनके होते ऐसा नहीं हो सकता है, लगभग दो घंटों तक माकपा के कार्यकर्ता रेलवे तथा राज्य सरकार के विरुद्ध यहां नारेबाजी करते रहें. इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रुनु दत्ता ने कहा कि यहां के बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का घर परिवार यहां से चलता हैं, हम सब्जी विक्रेताओं का हक रेलवे प्रबंधन को छीनने नहीं देंगे, रेलवे को उनकी रोजी-रोटी छीनने का कोई अधिकार नहीं हैं. मैदान में जो सब्जी विक्रेता दुकान लगाते हैं, उनके लिए नगर निगम ने योजना के तहत यहां बाजार बसाया था, उनके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी दिया गया था, बिजली, पानी ,नियमित सफाई का प्रबंध था‌, रोजाना यहां बसे दुकानदारों से नगर निगम 5 रुपया करके वसूलते है, सैकड़ो लोगों की रोजी-रोटी बाजार पर टिकी हुई हैं. ऐसे कैसे रेलवे नोटिस जारी कर यहां से पूरे बाजार को खाली करवाना चाहती हैं. जब तक सही तरीके से इन्हें पुनर्वासन की व्यवस्था नहीं मिलती, तब तक यहां के सब्जी विक्रेता कहीं नहीं जाएंगे. माकपा नेता उमा पदो गोप ने कहा कि रेलवे ने किस तरह से चीन कोठी मेला मैदान अर्थात बर्न स्टैंडर्ड कंपनी को अपने अधीन लिया हैं, या खरीदा है यह सार्वजनिक करें, क गलत तरीक इस जमीन को अपने कब्जे में लेना चाह रही हैं. यहां कार्यरत कर्मी-श्रमिक.जो बर्न्स कंपनी में कार्यरत थे उनका बकाया राशि दे, उन्हें पुनर्वासन दे. राज्य सरकार क्यों चुपचाप है.इस जुलूस में माकपा के वरिष्ठ नेता कल्लोल घोष ने भी अपने विचार रखे और कहा कि मानवता के दृष्टिकोण से यह सरासर गलत है ,ऐसा नहीं होना चाहिए. बाजार के दुकानदार भी इस बात के लिए भी नाराज है कि सत्ता दल तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई भी सहयोग इस मामले में नहीं मिल रहा है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक आज यहां योजना के तहत सब्जी बाजार को खाली करवाना था, लेकिन कुछ विशेष कारणों से आज का काम पूरा नहीं हो पाया.हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से बीते 20 तारीख को सुबह चीन कोठी रानीगंज मेला मैदान के सब्जी विक्रेताओं को मौखिक सूचना इस जगह को 25 जून तक खाली करने के लिए कहा गया था. इस सूचना के बाद से ही यहां के करीब 150 सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है. सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक रेलवे पुलिस एवं अधिकारी एकाएक सब्जी बाजार में घूम घूम कर यह ऐलान करके चले गए, कि शनिवार तक बाजार को खाली कर देना होगा ,यह रेलवे की जमीन है.शनिवार को माकपा द्वारा किये गए प्रदर्शन में मुख्य रूप से श्रमिक नेता उमापद गोप,रानीगंज के पूर्व विधायक रूनु दत्ता, श्रमिक नेता हेमंत प्रभाकर एवं सुप्रियो राय,मलय मण्डल,पारिजात चक्रवर्ती, शंकर कुमार आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त