रानीगंज- रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में कार्यरत चिकित्सक पार्थ सिन्हा पर हरिपुर अंचल के रहने वाली एक युवती ने शादी का नाटक कर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया, एवं गुरुवार को अस्पताल प्रांगण में हंगामा मचाया. 25 वर्षीय उक्त युवती का आरोप है कि उक्त डॉक्टर पहले से ही शादी शुदा था,तथा उसकी एक पुत्री भी है,एवं इस बात की जब खुलासा हुई तो चिकित्सक के पत्नी ने युवती के साथ दुर्व्यवहार व धमकियां देने लगी.उसने बताया कि चिकित्सक के प्रेम जाल में फंसा कर अस्पताल स्तिथ अपने क्वार्टर में ले जाकर झांसा देता रहा एवं योन शोषण करता रहा. इस बीच एक दिन मुझे विश्वास में लेने के लिए मंदिर में ले जाकर सिंदूर लगाकर विवाह भी रचाया. महिला ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ रानीगंज थाने में उसके विरुद्ध शिकायत भी दर्ज कराने के लिए गई थी परंतु रानीगंज थाना ने शिकायत नहीं ली तत्पश्चात अंडाल थाना में उसके विरुद्ध एफ आई आर की गई. गुरुवार को रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक के खिलाफ धमकी देती हुई कहा कि चिकित्सक ने यदि हमें नहीं अपनाया तो हम आत्महत्या को मजबूर होंगे. क्योंकि मैं चिकित्सक को अपना पति मान चुकी हूं.दूसरी घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधक क शुभेंदु कुमार ने बताया कि अस्पताल में उक्त महिला का हंगामा करते देख अस्पताल के कार्यों में परेशानी को देखते हुए मैंने कहा की यह अस्पताल का मामला नहीं है एवं हंगामा करना है तो अस्पताल के बाहर जाकर करें .वहीं चिकित्सक पार्थ सिन्हा को कहा गया की इस तरह का हंगामा अस्पताल में नहीं होनी चाहिए . इसे देखते हुए चिकित्सक पार्थ सिन्हा लीव एप्लीकेशन देकर यहां से चले गए.


0 टिप्पणियाँ