रानीगंज : रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को सर्वजनिक शुद्ध ठंडा पानी की मशीन लगाया गया.जिसका उद्घाटन मुख्य दानकर्ता अशोक बुचासिया ने किए. पूजा करते हुए श्री सीताराम मंदिर के मुख्य पुजारी विजय पांडेय ने कहा कि हमलोग जिस प्रांत से आए हैं, उसका नाम है .राजस्थान पीने की पानी की क्या कीमत होती है, इसका अनुभव है. काफी दिनों से मेरी इच्छा थी. इसे बनाने की.इस दौरान सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया ने कहा कि शहर का प्रमुख हिस्सा यह है. दूरदराज से हजारों की तादाद में लोग इधर आते हैं. कूलर के साथ ठंडा गरम पानी की व्यवस्था के लिए जो सहयोग किया है उन्हें धन्यवाद देता हूं मुझे विश्वास है. इसका लाभ काफी लोगों को मिलेगा. मौके पर मंदिर कमेटी के ललित झुनझुनवाला, रमेश सोमानी, पुरुषोत्तम गुप्ता, विजय छाछोरियां, गणेश भरतीया आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ