भाजपा नेता जितेंद्र कुमार तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की एनआईए से जांच करने की मांग की
पांडवेश्वर --- एक तरफ दुर्गापुर के सिटी सेंटर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशासनिक बैठक चल रही थी. उसी दौरान दूसरी तरफ पांडेश्वर के पुराने श्मशान घाट इलाके में अचानक बम विस्फोट से बंद पडे़ पुराने घरों के परखच्चे उड गये. पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी जान माल की कोई क्षति नही हुई.
घटना के मद्देनजर पांडेश्वर के पूर्व विधायक भाजपा नेता जितेंद्र कुमार तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की घोर निंदा की और कहा कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं पर उंगली उठाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के नेता विकास के कार्यों को करने की वजह इन हथियारों को इकट्ठा करने का काम करने में जुटे हैं.
जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि पांडेश्वर में हुए इस पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी गई है,और उनसे इस घटना की शिकायत भी किया है.साथ ही घटना की एनआईए द्वारा जांच कराने की मांग भी किया है ,ताकि असली अपराधी और सच्चाई सामने आये,
जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि विरोधी दल का नेता होने के नाते वह इस घटना का विरोध करते है,और उन्होंने टीएमसी के नेताओं से भी इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील किया.
इधर भाजपा नेता जितेन चटर्जी का कहना है. सामने दुर्गापुर में नगर-निगम का चुनाव होने वाला है.चुनाव को प्रभावित और खुनी खेल खेलने का योजना तृणमूल कांग्रेस बना रही है.

0 टिप्पणियाँ