आसनसोल : भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में बनी एनडीए सरकार के 8 वर्ष पूरा होने के अवसर पर मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक किसान सम्मेलन के आयोजन में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि का 11 वां किश्त किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की 8 वर्षों के उपलब्धि के बारे में बताएं। इस कार्यक्रम को पूरे देश में जगह-जगह पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को केंद्र के लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसी के तहत मंगलवार को ईस्टर्न रेलवे आसनसोल रेल डिवीजन के द्वारा डूरांड हॉल में सम्मेलन देखने के लिए एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों, रेलवे कर्मियों के साथ भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार , पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी और अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का 8 वर्ष पूरा हुआ है। इस अवसर पर पार्टी के द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। केंद्र सरकार 8 सालों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू की है। लेकिन कई ऐसी योजनाएं हैं। जिससे बंगाल की जनता वंचित है। राज्य सरकार के हठधर्मिता के कारण यहां की जनता को किसान सम्मान निधि नहीं मिल रहा है। क्योंकि अभी तक किसानों का नाम केंद्र सरकार को नहीं भेजा गया है। वहीं आयुष्मान योजना यहां लागू नहीं की गई है। जिससे बंगाल की जनता वंचित है।चुनाव के समय हर पार्टी अपनी अपनी बातों को रखती है। लेकिन चुनाव के बाद केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर जनता के हित में कार्य करना चाहिए। वही विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 8 वर्षों के कार्यकाल में देश में कई गरीब जनकल्याणकारी योजना लागू की है। चाहे वह उज्जवला योजना हो, या आयुष्मान योजना, रेल का क्षेत्र हो, या किसानों के सम्मान निधि योजना सभी क्षेत्रों में सरकार ने अंतिम बिंदु तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इन जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ