बाजोरिया वृद्ध सेवा सदन ने 7 कन्याओं का कराया गया विवाह



रानीगंज- कांटागोड़िया स्थित बाजोरिया वृद्ध सेवा सदन में श्री हनुमान चालीसा संघ की ओर से सोमवार को 7 कन्याओं का विवाह करवाया गया . इस अवसर पर दुर्गापुर नगर निगम की मेयर अनिंदिता मुखर्जी, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, समाजसेवी सचिन राय, मीता राय ,फास्बेक्की के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान सह अन्य समाजसेवियों ने उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया. इस मौके पर श्री हनुमान चालीसा संघ एवं बाजोरिया वृद्ध सेवा सदन के प्रमुख ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया हनुमान चालीसा संघ द्वारा अब तक 407 कन्याओं का हाथ पीले करवा चुकी है. उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा न सिर्फ वैवाहिक बन्धन में वर वधु को बांधे जाते हैं ,बल्कि उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने के लिए दैनिक प्रयोग में होने वाली सामग्री भी उन्हें प्रदान की जाती है. इस मौके पर मेयरअनिंदिता मुखर्जी ने श्री बाजोरिया द्वारा किए जा रहे इस कार्य को मुक्त कंठ से सराहा, एवं उन्होंने भी अपने अपने स्तर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त