बांकुड़ा- घर में रखे गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो बच्चे शामिल है. घटना जिले के बरजोड़ा थाना अंतर्गत पोखन्ना ग्राम की है. घायलों में पापिया चटर्जी 14 ,पीयू चटर्जी 10 ,सुमित्रा चटर्जी 30 ,कविता धाड़ा 30 ,छबि धाड़ा 53 एवं नंदरानी दास 70 शामिल है. सभी घायलों को पहले बरजोड़ा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने के तहत सभी को बांकुडा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोखन्ना ग्राम के निवासी राखोहारी धाड़ा जो अपनी मां छबि,पत्नी कविता ,विवाहित बहन सुमित्रा तथा दो भतीजी को लेकर रहते थे ,सुमित्रा का बरजोड़ा में चोप की दुकान करती थी एवं बेटी की तबीयत खराब होने के कारण दुकान नहीं खोली और घर में ही थी. राखो हरि घर से संलग्न किराने की दुकान है. उस समय दुकान में काफी भीड़ थी. अचानक सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई.आग लगने से अधिकांश हिस्सा जल गया . जिससे घटना स्थल पर मौजूद छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए .स्थानीय लोगों की नजर में आते ही पुलिस को एवं फायर ब्रिगेड को खबर दी गई .फायर ब्रिगेड की एक इंजन के घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया गया . घटना के तहत बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 6 लोगों से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

0 टिप्पणियाँ