रानीगंज-रानीगंज थानांतर्गत तारबांग्ला मोड़ के पास बुधवार रात करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर एक टैंकर की चपेट में आने से टिकिया पाड़ा निवासी वाहन चालक 50 वर्षीय मोहम्मद निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखते हुए रानीगंज थाना को सूचित किया.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को बचाया और उसे इलाजनके लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. पता चला है कि इस घटना में घायल व्यक्ति का दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसा सड़क पार करते समय हुआ. हादसा होते ही इलाके के लोग सहम गए.



0 टिप्पणियाँ