देर आए दुरुस्त आए, आसनसोल नगर निगम के 5 मेयर परिषद सदस्य की घोषणा गुरुवार को





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के चुनाव के 4 माह बीत जाने के बाद भी उपमेंयर, मेयर परिषद सदस्य और बोरो चेयरमैनों के नामों की घोषणा नहीं हुई। आसनसोल के नागरिकों के आंखें इंतजार करते-करते पथरा गई है। यह इंतजार कब खत्म होगी। जब आसनसोल नगर निगम के नागरिकों को उप मेयर, पूर्ण मेयर परिषद सदस्य और बोरो चेयरमैन पूर्णकालिक रूप में मिल जाए। लेकिन इस मुद्दे पर बुधवार को नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने एक प्रेस वार्ता बुलाई। तो लगा चलो देर आए दुरुस्त आए। शायद मेयर विधान उपाध्याय उप मेयर, मेयर परिषद सदस्य और बोरों चेयरमैन के नामों का घोषणा करेंगे। लेकिन प्रेस वार्ता के बाद यह लगा कि 9 माह में चले ढाई कोस की कहावत चरितार्थ हुई। मेयर ने इतने दिनों बाद भी नामों की घोषणा की। तो केवल 5 ही मेयर परिषद सदस्यों के नाम की घोषणा हुई। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि गुरुवार को केवल पांच मेयर परिषद सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी। जो गुरुवार को ही वे अपने पद का शपथ ग्रहण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उपमेयर, बाकी बचे मेयर परिषद सदस्य और बोरो चेयरमैनों तीन नामों की घोषणा कुछ दिन बाद में की जाएगी। इस घोषणा के बाद जहां आम जनता इस आधी खुशी से मायूस रह गई। वही राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट होने लगी वह पांच भाग्यशाली पार्षद कौन है। जो पहले मेयर परिषद के सूची में उनका नाम आएगा। यदि राजनीतिक पंडितों के कयासों को माने आसनसोल उत्तर से गुरदास चटर्जी उर्फ राकेट, पूर्व मेयर परिषद सदस्य श्याम सोरेन, बीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमिताभ बसु, वही आसनसोल दक्षिण से शिक्षक नेता अशोक रुद्रा, मानस दास, डॉक्टर डी सरकार, रानीगंज से युवा नेता रूपेश यादव और पूर्व मेयर परिषद सदस्य देवेंन्दू भगत, जमुड़िया से पूर्व बोरो चेयरमैन शेख शानदार, श्रावणी मंडल, भोला हेला और कुल्टी से इंदिराणी मिश्रा, सलीम अख्तर और पूर्व बोरो चेयरमैन संजय नोनियां मेयर परिषद सदस्य की दौड़ में चल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त