रानीगंज- रानीगंज थाना अंतर्गत बकतार नगर के ईंट भट्ठा सह कोयला कारोबारी जयदेव खाँ पर एक 22 वर्षीय युवक सुप्रभात मण्डल का हत्या का आरोप उसके माता पिता ने लगाते हुए रविवार को रानीगंज थाना में धरना प्रदर्शन करते हुए जयदेव खाँ की गिरफ्तारी की मांग किया. वहीं इस मामले में रानीगंज पुलिस ने धारा 302/120 के तहत हत्या का मामला दर्ज कराते हुए 7 लोगो के नाम पर एफ आई आर किया.एफ आई आर में जयदेव खां, उसकी पत्नी अनिता खां, दयामय राणा,गदाधर राणा,बटाबला पात्र,चिरंतन चटर्जी, एवं राज कुमार पॉल है.थाना प्रांगण में सुप्रभात मण्डल के माता पिता तथा उसके ग्रामवासी काफी देर तक प्रदर्शन किया.
घंटो प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपियों में से तीन आरोपी को गिरफ्तार किया,तब जाकर मृतक के परिजन एवं उसके ग्रामवासियों का प्रदर्शन समाप्त हुआ.इस मामले में एसीपी सेंट्रल दो तथागत पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करते हए तीन लोगों को गिरफ्तार किया,वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. मृतक सुप्रभात मण्डल के पिता उत्तम मंडल एवं उसकी माता शिखा मण्डल ने बताया कि वह लोग जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ि अंतर्गत डाहूका ग्राम के निवासी है.पुत्र सुप्रभात मण्डल बकतार नगर के रहने वाले उनके रिश्तेदार जयदेव खां के यहां बीते कई माह से इंट भट्टा में कार्य करता था . शनिवार के रात में पुलिस ने उसके शव को ईट भट्टा के पास बरामद किया. सुप्रभात को ईसीएल में नोकरी दिलाने के लिए उन्होंने जमीन खरीदा था,उस जमीन को उसके नाम पर करने का दवाब यह कहकर जयदेव खां एवं उसके परिवार के सदस्य बना रहा था कि उसके पुत्र को उसने एक मोटी रकम दिया था,उसे वापस करें,रुपया वापस करने को लेकर मेरे पुत्र ,मेरी पत्नी तथा मुझ पर लगातार दवाब बना रहा था.सुप्रभात को शारीरिक प्रताड़ना भी दे रहा था,बार -बार उसे जान से मारने कि धमकी भी दे रहा था,एवं उसने सुनियोजित तरीके से मेरे बेटे की हत्या कर दिया,उसके साथ और भी कई लोग जुड़े हैं. हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया. उत्तम मंडल ने बताया कि बीते रात को भी हम लोगों को जयदेव खां के लोगों ने अपने यहां बुलाया लेकिन हम लोगों ने भय से जाने से इंकार कर दिया था.इसके बाद ही उसके पुत्र की शव पाने की खबर मिली.दूसरी और जयदेव खां ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच करें



0 टिप्पणियाँ