19 एकड जमीन पर बनाई जाएगी इको पार्क




 दुर्गापुर-19 एकड़ जमीन पर इको पार्क बनाई जाएगी, जिसका उद्घाटन शनिवार शाम को किया गया. इस दौरान उपस्थित दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी, पूर्व विधायक प्रदीप मजूमदार ,पार्षद देवव्रत साईं सहित इलाके के वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे. चेयरमैन तापस बनर्जी ने बताया कि सरकारी जमीन दखल कर ली जा रही है .बार-बार कार्रवाई करने के बाद भी इलाके के लोग मान नहीं रहे हैं, जिसको देखते हुए ही डीवीसी मोड़ संलग्न कुछ जमीन पड़ी हुई है ,जहां काफी पेड़ लगे हुए हैं. रात के अंधेरे में दखल करने की कोशिश की जा रही है, जिसको देखते हुए हम लोगों ने सिद्धांत लिया है कि इस 19 एकड़ जमीन पर पार्क बनाया जाएगा. इसके पहले पूरे जगह को तार कांटा से घेर दिया जाएगा. धीरे-धीरे पार्क बनाई जाएगी. एक भी पेड़ काटे नहीं जाएंगे. इसी बीच हम लोग अच्छी तरह से इको पार्क को बनाएंगे. जो देखने में काफी अच्छा लगेगा, और हरा भरा रहेगा. विधायक प्रदीप मजूमदार ने कहा कि जो लोग पेड़ काटते हैं उन लोगों को मालूम नहीं कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देती है, करोना के समय हम लोगों को पता चल गया था कि ऑक्सीजन क्या होती है. ऑक्सीजन की कमी से लोग किस तरह से तड़प रहे थे ,हम लोगों ने महसूस किया है. इसलिए हम लोग इलाके के लोगों से अनुरोध करेंगे कि पेड़ को ना काटे और यहां इको पार्क बनाया जाएगा. जो देखने में अच्छा लगेगा जिसके साथ इलाके के लोगों को सुविधा होगी. पार्क में आकर बैठेंगे बच्चों के साथ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त