Slide 1 Slide 2 Slide 3

सीआईएसएफ और ईसीएल के सुरक्षा गार्डों ने अवैध खनन पर छापा मारकर 12 टन कोयला बरामद किया



आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस लाख दावा करे कि पश्चिम बर्दवान जिला में अवैध खनन पर पूरी रोक लगा दी गई है। अवैध खनन बंद है। लेकिन सच्चाई यह है कि पश्चिम बर्दवान जिले के कई जगहों पर अवैध खनन बड़े पैमाने पर चल रही है। इसको लेकर पूर्व उपमेयर तबस्सुम आरा ने भी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था। जिसमें अवैध खनन बंद कराने की मांग की गई थी। इसकी जमीनी सच्चाई भी सोमवार को देखने को मिली।जब आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी स्थित घुसिक कोलयरी तीन नंबर मुस्लिम पाड़ा के समीप चल रहे अवैध खदान पर सीआईएसएफ और ईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने छापा मारकर 12 टन कोयला जब्त किया। जब्त कोयले को काली पहाड़ी ओसीपी के कोयला डिपो में रखा गया। इसकी प्राथमिकी आसनसोल दक्षिण थाना में कराई गई है। इस संबंध में श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक एम के जोशी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा घुसिक कोलयरी के आसपास इलाकों में अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ और ईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने छापामारी कर कोयला तस्करों के द्वारा संग्रह किए गए 12 टन कोयला बरामद किया। उन्होंने कहा कि उन इलाकों में छापामारी निरंतर चलते रहेगी। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध खनन में कौन लोग संलिप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त