रानीगंज -दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को मंगलपुर औद्योगिक अंचल के उद्योगपतियों के साथ मंगलपुर स्थित मानभूम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कारखाना में एक बैठक किया. इस बैठक में मंगलपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सलाहकार राजेंद्र प्रसाद चौधरी ,उद्योगपति रामकुमार सारड्डा, गोपाल अग्रवाल, रोहित खैतान, दीपक संथोलिया सहित विभिन्न कारखाना के मालिक उपस्थित थे. इस बैठक की अध्यक्षता उद्योगपति गोपाल अग्रवाल ने करते हुए डीवीसी के एग्जेक्युटिव डाइयरेक्टर (डिस्ट्रीब्यूशन एवं सिविल) आशिम नन्दी ,चीफ इंजीनियर (डिस्ट्रिब्यूशन, झारखंड) संजीव श्रीवास्तव , डिस्ट्रीब्यूशन पश्चिम बंगाल के चीफ इंजीनियर अमिताभ माईती मुख्य रूप से उपस्थित थे. गोपाल अग्रवाल ने डायरेक्टर श्री नन्दी से 100 मेगावाट का सब स्टेशन लगाने का सुझाव देते हुए कहा कि उनके ही कारखानों में लगभग 30 मेगावाट बिजली की खपत है,जबकि अन्य कारखानों में 70 मेगावाट की खपत होगी.उन्होंने श्री नन्दी को विस्तार से इस क्षेत्र के उद्योगपतियों के कारखानों के बिजली आपूर्ति की आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराये ,ताकि उन्हें कितनी बिजली की आवश्यकता है,उसका सर्वे की जाये. इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने इस अंचल के छोटे एवं मझले स्तर के उद्योग के कारखानों की विद्युत की आवश्यकता की जानकारी दिया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो उद्यमी डीवीसी के लाइन लेना चाहते हैं वह लोग अपने जरूरत के बिजली की आवश्यकता के आवेदन पत्र को डीवीसी कार्यालय में ऑनलाइन के माध्यम जानकारी प्रदान कराएं, ताकि डीवीसी को कितनी विद्युत आपूर्ति करनी है उन्हें इसकी जानकारी मिल पाएगी. बैठक में यह प्रस्ताव लिया गया कि डीवीसी मंगलपुर में एक सब स्टेशन अपने खर्च पर लगाएगी, ताकि उद्यमियों के ऊपर खर्च का भार ना पड़े, सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दुर्गा पूजा के आसपास जिन कारखानों को विद्युत( पावर) की जरूरत है उन्हें विद्युत आपूर्ति करा दी जाएगी. वहीं इस बैठक में श्री नंदी ने बताया इस सब स्टेशन बनाने के लिए 3 या 4 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी ,जिसके लिए अड्डा से आवेदन किया जाएगा या कोई निजी मालिकाना की जमीन भी ली जा सकती है.


0 टिप्पणियाँ