आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला आपदा प्रबंधन को लेकर जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने बुधवार को जिला शासक कार्यालय में एक बैठक बुलाई। जिसमें अतिरिक्त जिला शासक डॉ अभिजीत शैवाले, आपदा प्रबंधन,कृषि, स्वास्थ्य,पुलिस पीएचई, बिजली, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद अतिरिक्त जिला शासक डॉ अभिजीत शैवाले ने बताया कि पश्चिम बर्दवान जिला आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा आज एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें जिला आपदा और प्रखंड आपदा प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं। इस बैठक में यह रणनीति तय की गई कि आने वाले चक्रवात के कारण जिले में कोई आपदा संकट हो। लेकिन यदि कोई आपदा घटित हो गई। तो उसके लिए जिला आपदा प्रबंधन पूरी तरह से प्रस्तुत है। इसमें सभी विभागों की भूमिका है। कौन-कौन विभाग की कैसी तैयारी है। उनकी क्या भूमिका होगी। इसका निर्णय किया गया। यह पूरी टीम जिला शासक के अध्यक्षता में कार्य करेगी। यदि आवश्यकता हुई तो कोलकाता से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई जाएगी। पिछले साल जैसी बाढ़ आई थी।पिछले 50 वर्षों में आसनसोल के नागरिकों ने ऐसी बाढ़ नहीं देखी। ऐसी स्थिति में हमलोग आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो इसको लेकर पूरी तैयारी कर रहे हैं। बरसात के पहले जिला कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष बनाई जाती है। इस दौरान राज्य महासचिव के दफ्तर से जिला के सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी जाती है। इस बार भी जिला कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को एक हेल्पलाइन नंबर दी जाएगी। ताकि किसी भी नागरिक को कोई आवश्यकता पड़े तो उस नंबर से संपर्क कर मदद ले सकते हैं। या उनकी समस्याओं का यहां से समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मीडिया के माध्यम से यह हेल्पलाइन नंबर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ