आसनसोल : आसनसोल बीबी कॉलेज मे शनिवार को राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने बीबी कॉलेज ई कनेक्ट ऐप का उद्घाटन किया।इस ऐप का डेवलप अद्रिजा टेक्नोलॉजी के जयप्रकाश कुर्मी ने किया है। इस ऐप के माध्यम से बीबी कॉलेज की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकती है। ऐप को लॉन्च करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि बीबी कॉलेज के तरफ से इस ऐप को लांच करना एक बहुत अच्छी पहल है। आज जबकि सब कुछ पेपरलेस हो रहा है। ऐसे में बीबी कॉलेज का यह पहल निसंदेह बदलते समय का बढ़िया उदाहरण है।ऐप के जरिए जो सहूलियत छात्रों और शिक्षकों को दी गई है। इससे कालेज की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। वही बीबी कॉलेज ई- कनेक्ट एप की विशेषता बताते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमिताभ बसु ने कहा कि बीबी कॉलेज ई कनेक्ट नामक इस एप्प के सहारे न सिर्फ विद्यार्थी बल्की शिक्षक, कॉलेज के पाराटीचर कर्मी तथा विद्यार्थियों के अभिभावक भी जुड़ जाएंगे। उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि अगर किसी शिक्षक को छुट्टी की आवेदन करनी है। तो वह इस ऐप के माध्यम से कर सकता है। जिसकी जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल तक पहुंच जाएगी।
वहीं कॉलेज में होने वाली परीक्षाओं या अन्य किसी कार्यक्रम की जानकारी भी इस ऐप के सहारे विद्यार्थियों तक पहुंच जाएगी। इस ऐप के सहारे विद्यार्थी कॉलेज में होने वाले इंटरनल परीक्षाओं के नतीजों को न सिर्फ देख सकते हैं। बल्कि अपने उत्तर पत्रों को डाउनलोड भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ी तो उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। डॉ. अमिताभ बासु ने कहा कि इस ऐप को लांच करने का मकसद कॉलेज की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना है।जिससे किसी भी विद्यार्थी को शिकायत की कोई गुंजाइश न रहे। साथ ही कॉलेज में होने वाले हर गतिविधि के बारे में सबको पूरी जानकारी मिलती रहे। इस ऐप के सहारे कॉलेज में छात्रों के अटेंडेंस का भी रिकॉर्ड रहेगा। इसके साथ ही अटेंडेंस और पढ़ाई के सिलसिले में अगर किसी छात्र का प्रदर्शन बहुत ज्यादा निराशाजनक रहा तो इसकी जानकारी अभिभावकों को भी इस ऐप के सहारे दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ