अवैध बालू के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने की छापेमारी, कई ट्रक बालू जब्त



 जामुड़िया-जामुड़िया के अजय नदी में चोरी-छिपे अवैध बालू का कारोबार फिर से शुरू हो गया है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की और अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त किया. बता दें कि अवैध बालू के कारोबार की वजह से नदी में बेतरतीब तरीके से हर साल बारिश के मौसम में स्थानीय लोगों को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ता है, इसे लेकर लोगों ने प्रशासन से शिकायत की है. स्थानीय लोगों का कहना है की अवैध बालू उत्खनन की वजह से नदी की गहराई भी बढ़ती जा रही है. नतीजा नदी में नहाने के दौरान कई लोग डूब जाते हैं.कई महीने पहले भी अवैध बालू उत्खनन को लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने नकेल कसनी शुरू की थी, जामुडिया बीडीओ कार्यालय में घंटों तक इस विषय को लेकर बैठक भी की गई थी, जिसके बाद कुछ महीने तक अवैध कारोबार का धंधा बंद रहा, पर एक बार फिर से अवैध बालू उत्खनन जोरो पर शुरू हो चुका है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार रात जामुड़िया थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर बालू भर्ती कई ट्रक जब्त किया. पुलिस की छापेमारी से बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर