दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के 23 नंबर वार्ड अंतर्गत एमएएमसी इलाके में नगर निगम की ओर से रविवार सड़क निर्माण कार्य शुरू की गई. मौके पर दुर्गापुर पूर्व विधानसभा केंद्र के विधायक प्रदीप मजूमदार ,नगर निगम की मेयर अनिंदिता मुखर्जी, पार्षद देवव्रत साई इत्यादि मौजूद थे .अतिथियों द्वारा नारियल फोड़कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू की गई. सड़क दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज से लेकर एमएएमसी ओवरब्रिज तक करीब ढाई किलोमीटर तक बनाई जाएगी. श्री साईं ने बताया कि एमएएमसी कि सड़क बरसों से जर्जर हो जाने के कारण शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, यह सड़क शहर का प्रमुख सड़क है, इस सड़क के जरिए ही विभिन्न वार्डो में रहने वाले नागरिकों को दुर्गापुर स्टेशन तक आने जाने के लिए उपयोग की जाती है. पूरे इलाके की सड़क निर्माण के लिए अड्डा एवं निगम की ओर से प्रयास शुरू किया गया है, जिसमे करीब 28 करोड़ खर्च होंगे. जिससे विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को आवागमन की सुविधा होगी . फिलहाल रविवार ढाई किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. सड़क निर्माण में करीब 40 लाख रुपए खर्च होंगे.

0 टिप्पणियाँ