तृणमूल ने राज्य में फिर से भाजपा को बड़ा झटका दिया, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल में किए वापसी, कई मुद्दों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से थे नाराज




कोलकाता : राज्य में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को फिर एक बड़ा झटका द‍िया है। बैरकपुर सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शाम‍िल हो गए। अर्जुन सिंह को टीएमसी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में शाम‍िल कराया। दरअसल अर्जुन सिंह पिछले काफी समय से बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने की महीने से पार्टी की बैठकों से भी दूरी बना रखी है।

दरअसल बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने हाल ही में दिल्ली जाकर बीजेपी के उच्च पदाधिकारयों से मुलाकात कर उन्हें राज्य इकाई में चल रही अंदरूनी कलह के बारे में बताया था। इसके साथ ही जूट मिल का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके अलावा बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने जूट उत्पादन की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की नीतियों की आलोचना की था। उन्होंने कहा था कि केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के एक फैसले से कच्चे जूट के मूल्य निर्धारण के कारण जूट श्रमिकों का नुकसान हो रहा है।। अर्जुन सिंह ने कपड़ा मंत्रालय के फैसले को मनमाना बताया था।

जूट उत्पादन के मुद्दे पर नाराजगी

अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी से मांग की थी कि वह कच्चे जूट की कीमतों के निर्धारण को हस्तक्षेप कर कपड़ा मंत्रालय के सामने उठाएं। अर्जुन सिंह के टीएमसी में जाने की अटकलों के बीच बीजेपी की केंद्रीय लीडरशिप से लेकर प्रदेश के नेता उन्हें साधने की कोशिश में जुट गए हैं। वहीं टीएमसी के सूत्रों के मुताबिक अर्जुन सिंह पिछले 6 महीने से पार्टी के संपर्क में हां। उनकी पार्टी नेताओं से बात हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर