चोर धरो जेल भरो आंदोलन के तहत रानीगंज शहर में निकाली गई रैली, पथ सभा में राज्य सरकार के खिलाफ बुलंद की गई आवाज



रानीगंज-भाजपा की तरफ से राज्य भर में "चोर धरो जेल भरो "आंदोलन चलाया जा रहा है, इसी के तहत सोमवार रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से रानीगंज भाजपा मंडल 1 अध्यक्ष देबजीत खां के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई, जो नेताजी मोड़ पर आकर पथ सभा में तब्दील हो गई. इस पथ सभा में राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई.भाजपा नेता शमशेर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में खिलवाड़ कर रही है. लाखों परीक्षार्थी एसएससी टेट की परीक्षा पास कर नौकरी की राह देख रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी नौकरी सुनिश्चित नहीं की गई है. रोजाना शिक्षक सड़क पर उतरते हैं लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं होती है. उन्होंने कहा कि 2011 साल में सत्ता में आने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की जनता से वादा किया था कि हर एक घर में डबल नौकरी दी जाएगी मतलब एक घर में 2 लोगों को नौकरी मिलेगी लेकिन आज की जो परिस्थिति है वहां एक घर में एक व्यक्ति को भी नौकरी नहीं है, और जो इस के योग्य हैं उन्हें भी राज्य सरकार बेरोजगार कर चुकी है. राज्य सरकार सिर्फ अपने मंत्रियों के परिवार वालों को नौकरी दे रही है. शमशेर सिंह ने आगे कहा कि हमने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान देखा था कि 294 सीटों पर जो मतदान हो रहे थे उसमें 142 विधानसभाओं में हिंसा हुई है, भाजपा के 57 कार्यकर्ता इस हिंसा की भेंट चढ़ गए हैं. बंगाल का यह अब इतिहास बन चुका है. हर एक चुनाव के पहले बाद में और चुनाव के दौरान विरोधी दलों के कर्मियों को अपने खून से चुनाव की कीमत चुकानी पड़ती है.जनता को इन सब के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी. इस दौरान भाजपा नेता ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान जो भी विरोधी देश भारत से टकराने की कोशिश किए उनका हश्र क्या हुआ यह आज हम सबके सामने है, देश को प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेता की जरूरत है और राज्य में भी बीजेपी की सरकार आने के बाद ही स्थिति सुधर सकेगी. इस प्रदर्शन में भाजपा के रवि केशरी, विवेक बाउरी, शोभा यादव शंकर साव, किशन कुमार मंडल ,शुभाशीष दे विकास बर्मन सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त