आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की तैयारियां जोरों पर, वर्तमान सचिव शंभू झा ग्रुप ने बनाया अपना पैनल



आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का नई कमेटी के लिए 2 जून को मतदान होगा। इस चुनाव के लिए अपने विरोधियों को शह और मात देने का रणनीति बनाना शुरू हो गया है।इसके लिए मंगलवार की देर रात एक निजी होटल में शंभू नाथ झा और ओम बगड़िया के नेतृत्व में एक पैनल का नाम तय किया गया। हालांकि इसमें अध्यक्ष और सचिव कौन होगा अभी यह तय नहीं किया गया है। लेकिन ओम बगड़िया का दावा है कि उन लोगों के पैनल में ज्यादा से ज्यादा व्यवसायी शामिल होना चाहते हैं। उन लोगों के पैनल का जीत तय है। इसलिए वे लोग अभी अपने पैनल के कार्यकारिणी सदस्यों का नाम की घोषणा नहीं किए हैं। वही शंभू नाथ झा ने दावा किया कि उनकी पैनल की जीत निश्चित है। यदि कोई और पैनल बनाता है तो वह ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा। क्योंकि हम लोगों ने पिछले 2 साल में व्यवसायियों के हित में जितने कार्य किए हैं। उस का लाभ हम लोगों को इस चुनाव में अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी अध्यक्ष और सचिव कौन होगा यह तय नहीं हुआ है। लेकिन बहुत जल्द ही इसका भी घोषणा कर दिया जाएगा।गौरतलब है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में अध्यक्ष सचिव समेत कुल 31 पदों के लिए मतदान होंगे। 11 मई से 19 मई तक नामांकन फॉर्म दिए जाएंगे। 24 मई नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी और 2 जून को मतदान होगा। वही बताया जा रहा है कि इस पैनल के अलावा दूसरे पैनल बनाने की तैयारियां की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर