उपचुनाव में जितेंद्र तिवारी की भूमिका को लेकर एक ऑडियो हुआ वायरल




आसनसोल : शिल्पांचल में एक ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि उस ऑडियो में महिला की आवाज है। पूछ रही हैं कि आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में जितेंद्र तिवारी की भूमिका क्या थी।वह भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे थे। या विपक्ष को मदद कर रहे थे। बताया जा रहा है ऑडियो में जो आवाज है। वह लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सह आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल की है। हालांकि ऑडियो को लेकर जब अग्निमित्र पाल से पूछा गया तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह तो स्वभाविक है कि लोकसभा उपचुनाव के दौरान कौन क्या कर रहा था। वह पुछ ही सकती हैं। आखिर जितेंद्र तिवारी की क्या भूमिका थी।पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने की दायित्व दी थी। वे क्या किये। यह तो सामने आना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि लोकसभा उपचुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर छप्पा बाजी हुई। बहुत सारे बूथों पर भाजपा के पोलिंग एजेंट भी नहीं बैठ सके। हालांकि कोई उपचुनाव बहुत कठिन होता है लेकिन फिर भी जैसी जनमानस की हवा थी। मूड था।उससे हम लोगों का अनुमान था कि ज्यादा नहीं तो 30 से 40 हजार वोट से मैं जीत जाउंगी। लेकिन जो परिणाम आया। वह काफी चौंकाने वाला था। पांडेश्वर से 94000 वोट से लीड देना आश्चर्यजनक है। वहां भाजपा के समर्थकों को निकलने नहीं दिया गया। जिस तरह तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने वहां भाजपा समर्थकों को खुलेआम धमकी दी। इसका असर मतदान पर पड़ा। वहीं इस ऑडियो के बारे में जितेंद्र तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि यदि उन्हें कुछ कहना था या मुझे कुछ कहना है। तो हम लोगों के पास एक दूसरे का फोन नंबर है। हमलोग फोन से बात कर सकते हैं। उसे मीडिया के माध्यम से नहीं कहना चाहिए। मैं एक गणतांत्रिक दल में हूं। जो भी बातें मुझे कहनी है। वह मैं पार्टी के अंदर जिस स्तर पर करनी है। वहां कहूंगा। मैं मीडिया के सामने कुछ नहीं कहूंगा। जबकि तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिव दासन दासु ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी मामला है। इसमें हमलोगों को कुछ कहने की बात नहीं है। सच्चाई यह है कि तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा वालों ने ही जितेंद्र तिवारी को स्वागत किया था। भाजपा ने पार्टी में लेकर नगर निगम ने बोर्ड बनाने का सपना देखा था। लेकिन परिणाम सामने है। जनता ने जितेंद्र तिवारी को आईना दिखा दिया। आसनसोल की जनता ममता बनर्जी के साथ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त