महिलाओं पर अत्याचार व महंगाई के विरोध में माकपा ने किया जीटी रोड जाम




आसनसोल : राज्य में हो रहे राजनीतिक हिंसा महिलाओं के साथ बलात्कार और महंगाई के मुद्दे पर मंगलवार को पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में माकपा के द्वारा रोड जाम करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके तहत आसनसोल में भी माकपा के द्वारा बीएनआर के समीप जीटी रोड को जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान माकपा नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा की जिस तरह राज्य में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बलात्कार की घटना हो रही है। राजनीतिक हिंसा हो रही है। कुछ दिन पहले दुर्गापुर में फुचका वाला को हत्या कर दी गई। इससे पूरे राज्य में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। साथ ही डीजल, पेट्रोल, गैस एवं अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं।इसके विरोध में माकपा के द्वारा पूरे जिले में रोड जाम कर विरोध जताया जा रहा है। हम लोग इस विरोध में शामिल बुद्धिजीवियों,कृषिको, मजदूरों और आम जनता के साथ खड़े हैं। इस तरह ईस्टर्न रेलवे द्वारा संचालित स्कूलों को रेलवे ने बंद करने का जो फरमान दिया है। हम लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं। यह स्कूल बंद नहीं होनी चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यदि कोई आदमी कोलकाता जाने के लिए आ रहा था और वह ट्रेन नहीं पकड़ सका क्योंकि रोड जाम था। इसके लिए दोषी माकपा कार्यकर्ता नहीं है। बल्कि इसके लिए दोषी पुलिस है। अगर पुलिस चाहती तो उन्हें वैकल्पिक रास्ता के माध्यम से गाड़ी पकड़वा सकती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर