मंत्री, मेयर और अभिषेक बनर्जी बताएं की कोयला तस्करो का बड़ा साहेब कौन- दानिश अजीज




आसनसोल : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पश्चिम बर्दवान जिला में प्रभाव बढ़ रहा है। इसका परिणाम है कि आज के कार्यक्रम को लेकर आसनसोल के सरजमीं पर हम लोगों ने अपनी पार्टी का झंडा लगाया। लेकिन तृणमूल के गुंडों ने झंडे को हटा दिया। इन गुंडों को सरपरस्ती देने वाले तृणमूल के बड़े नेता को मीम के झंडे से भी डर लगने लगी है। कुल्टी इलाके में अवैध कोयला का धंधा जोरों पर चल रहा है। बुधवार को साइकिल से कोयला तस्करी कर रहे तस्करों को जब पकड़ा गया। तो उनका जवाब था कि यह कोयला बड़े साहब का है। मैं मंत्री मलय घटक, मेयर विधान उपाध्याय और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से पूछना चाहता हूं कि यह बड़ा साहेब कौन है। यह बात पश्चिम बर्दवान जिला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष दानिश अजीज ने गुरुवार को आसनसोल आश्रम मोड़ स्थित पार्वती होटल के सभागार में कहीं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन जिला की पूर्ण कमेटी की घोषणा नहीं की गई थी। आज हम लोग जिला के पूर्ण कमेटी की घोषणा कर रहे हैं। पूरा जिला कमेटी 23 सदस्यों की बनाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर