रानीगंज-4 दिनों पहले रानीगंज के 35 नंबर वार्ड इलाके के जंगल से मिली फिरोज अंसारी की लाश के बाद जांच में जुटी पुलिस ने एक के बाद एक तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार भी मुख्य आरोपी सरफराज खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान किया गया, वहीं बुधवार 35 नंबर वार्ड पार्षद और रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश यादव मृत फिरोज अंसारी के घर पहुंचे और उसकी मां, भाइयों से मुलाकात की,अपने पार्षद को अपने बीच पाकर फिरोज की मां का सब्र का बांध टूट गया और वह फूट-फूट कर रोने लगी, उसने रुपेश यादव से अपने बेटे की मौत का इंसाफ मांगा, वहीं रुपेश यादव ने उनकी मां को कहा कि अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है और जल्द ही गुनहगारों को सजा मिलेगी। व्यक्तिगत तौर पर वह खुद, राज्य सरकार और प्रशासन उनके परिवार के साथ है, उनके बेटे की मौत का रहस्य जरूर उजागर होगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। रुपेश यादव ने मृत फिरोज अंसारी के परिवार के साथ खड़े रहने का वादा किया और कहा कि इस परिवार को कभी भी किसी भी मदद की चीज की जरूरत होगी तो वह पूरा करने को तैयार हैं।


0 टिप्पणियाँ