एसएससी घोटाला के खिलाफ भाजपा ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन कर डीआई को सौंपा ज्ञापन




आसनसोल : एसएससी घोटाला को लेकर भारतीय जनता पार्टी टीएमसी पर हमलावर है। इसको लेकर पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन गुरुवार को आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे और भाजपा विधायक का अग्नि मित्रा पाल के नेतृत्व में नाटकीय प्रदर्शन कर इस घोटाला का विरोध जताया गया। भाजपा का एक कार्यकर्ता को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का मुखौटा पहनाकर उसके कमर में एक रस्सा बांधकर उसे खिचते हुए जुलूस के साथ आसनसोल सुकांतो मैदान स्थित शिक्षा जिला निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद एक भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल डीआई से मुलाकात की और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि एसएससी घोटाला से पश्चिम बर्दवान जिला भी अछूता नहीं है। यहां भी कई लोग बिना परीक्षा दिए हुए। पैसा के बल पर शिक्षक बन गए हैं। इसकी जांच हो और पूर्व जिला शिक्षा निरीक्षक पाल यहां 20 सालों से पदस्थापित थे। वह भी इस घोटाला में शामिल हो सकते हैं। इसकी जांच कराई जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद अग्निमित्र पाल ने कहा कि एसएससी परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उसमें काफी भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी पुष्टि हाईकोर्ट ने भी की है। हाईकोर्ट में शिक्षा राज्य मंत्री पारस अधिकारी की पुत्री के नियुक्ति को अवैध बताते हुए। उन्हें शिक्षिका के रूप में जो वेतन मिला है। उसे लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा है कि राज्य सरकार पार्थो चटर्जी और पोरस अधिकारी को मंत्रिमंडल से हटा दें। लेकिन अभी तक उन्हें हटाया नहीं गया है। सरकार की मुखिया ममता बनर्जी कोर्ट के निर्देश को भी पालन नहीं कर रही है। लेकिन आज मंत्रिमंडल की बैठक है। देखा जाए कि मुख्यमंत्री क्या कदम उठाती है। उन्होंने कहा कि इस घोटाला से पश्चिम बर्दवान जिला और मेरा विधानसभा क्षेत्र भी वंचित नहीं है। यहां भी कई लोग ऐसे हैं। जिन्हें जो बिना परीक्षा दिए हुए पीछे रास्ते से पैसा के बल पर शिक्षक बन गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा हम लोग पहले भी पश्चिम बर्दवान जिला के डीआई पाल के खिलाफ ज्ञापन दे चुके हैं।वे 20 साल तक यहां पदस्थापित थे।कुछ दिन पहले वे गए हैं। हम लोगों को पूरा विश्वास है की वे भी इस स्कैंडल में शामिल हो सकते हैं। उनको भी जांच के परिधि में लाया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला महासचिव बापा चटर्जी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर