रानीगंज-विभिन्न मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की तरफ से रानीगंज के चिनकोठी मोड़ से एक रैली निकाली गई. रैली में बेरोजगारी युवक युवतियों को नौकरी देने, अनीश खान के हत्यारे को सजा देने, जाति आधार पर भेदभाव, राज्य में बलात्कार जैसे घिनौने अपराध पर लगाम लगाने की मांग की गई. इसके साथ ही बेतहाशा मूल्यवृद्धि, पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामों में कटौती करने की मांग की गई. आज के इस रैली में रानीगंज के पूर्व विधायक रुनू दत्ता, गौरव ढल्लों सहित कई सीपीआईएम नेता मौजूद थे.यह रैली रानीगंज शहर की परिक्रमा कर वापस आरम्भ स्थल में जाकर समाप्त हुई.


0 टिप्पणियाँ