नए वाटर रिजर्वर का मेयर उद्घाटन मेयर ने किया





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के पुराने 50 वार्डों की पेयजल की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम के द्वारा 50 लाख रुपए की लागत से काला झरिया पंपिंग स्टेशन स्थित नए रिजर्व वेच दो का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन सोमवार को मेयर विधान उपाध्याय, घोषित उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर की। इस दौरान शिला पट्टिका का भी अनावरण किया गया। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि पुराने आसनसोल नगर निगम के 50 वार्डों के लोगों के पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए इस नए वाटर रिजर्व का निर्माण करवाया गया है। इससे अब 50 वार्डों में पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल घर घर पहुंचाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर भी कई परियोजना का टेंडर जल्द ही किया जाएगा। ताकि वर्ष 2023 तक सभी घरों में घर-घर जल पहुंचाया जा सके। मेयर ने कहा कि इसमें वॉटर रिजर्वॉयर को निर्मित करने में ₹50 लाख की लागत आई है। वहीं चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जब वे पहली बार 1988 में पार्षद बने थे। तो उस समय वाममोर्चा का बोर्ड था। तब यहां एक पानी का पाइप लाइन शुरू किया गया। उस समय कहा गया कि बहुत बड़ा काम हुआ है। लेकिन इस पाइप लाइन से जो पानी पहुंची थी। तो आसनसोल नगरपालिका के 30 वार्डों में प्रतिदिन पानी को लेकर मारपीट झमेला होता था। जिसमें पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ता था। लेकिन वर्ष 2011 के बाद जब तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई। उसके बाद से पानी के दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया गया है। आज पेयजल जलापूर्ति को लेकर आम जनता भी संतुष्ट है। जो गणतांत्रिक माध्यम से बार-बार तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर जनता अपनी संतुष्टि व्यक्त कर रही है। आने वाले दिनों में पेयजल आपूर्ति की और भी सुंदर व्यवस्था की जाएगी। वही घोषित उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा जहां-जहां पंपिंग स्टेशन है। उसे आधुनिकरण करके स्वच्छ जल और लोगों को पर्याप्त जल देने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि गर्मी के दिनों में भी जो पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। वह आने वाले दिनों में खत्म हो जाए।लोगों को पर्याप्त जल मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त