पत्नी व प्रेमी ने मिलकर किया पति पर जानलेवा हमला



दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के हर्षवर्धन रोड की घटना


पत्नी पर लगा गैर मर्द के साथ अवैध संबंध का आरोप


दुर्गापुर: दुर्गापुर इस्पात नगर के हर्षवर्धन रोड इलाके में सोमवार की देर रात पति द्वारा गैर मर्द के साथ पत्नी को रंगे हाथ पकड़े जाने पर प्रेमी व पत्नी ने मिलकर पति प्रशांत कीर्तनिया की जमकर पिटाई कर दी. जिससे प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए डीएसपी अस्पताल भेजा गया. इलाके में मारपीट की घटना खबर मिलते ही दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इस बारे में दुर्गापुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली है ,फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. उल्लेखनीय है कि प्रशांत कीर्तनिया डीएसपी, मर्चेंट मिल में मेकेनिकल विभाग में स्थाई तौर पर कार्यरत है. प्रशांत कुछ दिन पहले अपनी पत्नी एवं पुत्री को हर्षवर्धन में छोड़कर अपने गांव गए थे, बीती शाम प्रशांत समय से पहले ही गांव से अचानक हर्षवर्धन रोड स्थित अपने घर आ गए . घर पहुंचते ही प्रशांत ने देखा कि क्वार्टर का दरवाजा बाहर से बंद है, प्रशांत को संदेह होने पर वह क्वार्टर के पीछे से जाकर देखा तो आश्चर्य हो गया. प्रशांत ने बताया कि पत्नी अपने बेडरूम पर एक युवक के साथ बैठी थी. पति को सामने देख पत्नी और उसका प्रेमी दंग रह गए, एवं इस दौरान उन्होंने मिलकर प्रशांत पर हमला कर दिया. प्रशांत में आरोप लगाया कि पत्नी एवं प्रेमी ने मिलकर मुझे हत्या करने की कोशिश की है. शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए , जिस देख प्रेमी फरार हो गया. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने बेडरूम से युवक का बैग बरामद किया ,जिसमें बेल्ट, कई इंजेक्शन, नींद की दवा, मोजा , मोबाइल, कपड़े के टुकड़े, रस्सी इत्यादि बरामद किए गए . प्रशांत ने आशंका जताई कि पत्नी एवं प्रेमी दोनों मिलकर मेरी हत्या करने के फिराक में थे. फरार प्रेमी की पहचान आसनसोल निवासी सौरभ राय के तौर पर की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर