भारत विकास परिषद और प्रयास संस्था की मदद से गरीब जरूरतमंदों के बीच बांटी गई सुराही और चीनी



रानीगंज-भारत विकास परिषद और प्रयास फाउंडेशन की तरफ से रविवार को रानीगंज के राजाबांध स्थित हिल बस्ती दुर्गा मंदिर के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां एक सौ लोगो को सुराही और चीनी बांटे गए. कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने कहा इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए सुराही और चीनी का वितरण किया गया है. उन्होंने आगे कहा भारत विकास परिषद एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो हमेशा सामाजिक कार्य करती रहती है. आज से पहले भी हमने जरूरतमंद बच्चों के पीछे पठन-पाठन की सामग्री और राशन वितरण का कार्य किया था, हमें उम्मीद है कि हमारी तरफ से किए जा रहे इस कार्य से गरीबों को काफी मदद मिलेगी. इस सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रदीप बाजोरिया के अलावा भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा के उपाध्यक्ष श्रवण तोदी, अरुण कुंडू, राजेश केजरीवाल, दिनेश दारूका और प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर