जामुड़िया ब्लॉक तृणमूल महिला कांग्रेस की कर्मी सभा आयोजित




 जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 32 स्थित रोटी बाटी मानिक रेसीडेंसी में जामुड़िया ब्लाक एक तृणमूल महिला कांग्रेस की और से एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया. इस कर्मी सभा के मौके पर ब्लाक एक तृणमूल कांग्रेस के महिलाओं ने आसनसोल लोकसभा उपनिर्वाचन में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के शानदार जीत हासिल करने के लिए उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को सम्मानित कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. कर्मी सभा के मौके पर जामुड़िया ब्लाक एक महिला अध्यक्ष राखी कर्मकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार जिस तरह से कार्य कर रही है .उस कार्य को देखते हुए यहाँ जनता ने 3 लाख वोट तृणमूल के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को बिजय बनाया है. अभी सामने ग्राम पंचायत चुनाव है ,इस चुनाव में तृणमूल की शानदार जीत हो इसे लेकर ब्लाक एक की महिलाओ ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दिया है. 2024 के लोकसभा निर्वाचन में भी तृणमूल की जीत निश्चित है, ताकि केन्द्र सरकार से भाजपा को हटाया जा सके.मौके पर पूनम सिन्हा, जिला परिषद सुभद्रा बाऊरी, जिला महिला तृणमूल अध्यक्ष मिनती हाजरा सहित कर्मी सभा में सभी महिला तृणमूल के कार्यकरता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त