रेलवे द्वारा तोड़े गए अवैध अतिक्रमण वाले कब्जेदारों से मेयर ने की बात





आसनसोल : आसनसोल रेल डिवीजन के द्वारा मंगलवार को स्टेशन रोड में रेलवे के जमीन पर अनाधिकृत रूप से दुकान लगाने वाले फुटपाथ के दुकानदारों के दुकाने उजाड़ दी गई। जिसके कारण उजाड़े गए दुकानदार काफी आक्रोशित है। साथ में उन्हें रोजी रोटी के चिंता सता रही है। उजाड़े गए दुकानदार अपनी चिंता से अवगत कराने और समस्या के समाधान के लिए आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से नगर निगम कार्यालय में मिलने पहुंचे। विधान उपाध्याय अपने कक्ष में उजड़े गए दुकानदारों से मिले। उनकी समस्याओं को सुने और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था देने का आश्वासन दिया। दुकानदारों का कहना था कि वे लोग यहां दुकान चला कर अपने परिवार का पालन पोषण बच्चों के पढ़ाई लिखाई करवा रहे थे। लेकिन अचानक से उनके दुकानें उजाड़ दी गई। अब उनका भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। अब वे लोग अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे। यह सोच सोच उनका सिर चक्करा रहा है। वही इस संदर्भ में बताते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि उजाड़े गए दुकानदार उनसे मिलने आए थे। उन्होंने अपनी समस्याओं को कहा। रेलवे बिना नोटिस दिए हुए उनके दुकानों को उजाड़ दी। यह अमानवीय कार्य है। मानवता के आधार पर रेलवे को कदम उठाना चाहिए। जहां जरूरी है। वहां रेलवे अतिक्रमण हटाए लेकिन पुनर्वास का भी व्यवस्था करें। इसको लेकर हमारे 2 उपमेयर 5 पार्षद डीआरएम से मिलने गए थे। लेकिन वे नहीं मिले। दुकानदारों को यदि नगर निगम की कहीं जमीन होगी तो उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था देने का नगर निगम प्रयास करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर