डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट दुर्गापुर बीबीएस टीम ने जमाया ट्रॉफी पर अधिकार



 जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के शिरीश डांगा फुटबॉल मैदान में शिरीशडांगा न्यू युवा संघ की और से डे नाइट एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को किया गया. इस खेल में कुल 16 टीमो ने हिस्सा लिया. खेल का उद्घाटनवही जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने फीता काट कर किया. इसका फाइनल मैच दुर्गापुर बीबीएस एवं जामुड़िया छोटु इलेवन के बीच खेला गया ,जिसमें प्रथम पारी में बल्लेबाजी करते हुए जामुड़िया छोटु इलेवन ने 49 रन बनाए, वहीं दुसरी ओर दुर्गापुर बीबीएस के टीम ने पाँच ओवर में 50 रन बना कर ट्राफी पर अपना कब्जा किया .विजेता टीम को 30 हजार रूपये का चेक ओर उपविजेता टीम को 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया. मैन आफ दा सिरिज का पुरस्कार दुर्गापुर बी बी एस विजेता टीम अभय कुमार को दिया गया. मौके पर जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की और से खेल को ओर भी बढ़ावा देने के लिए सभी खेल सामग्री की सुविधा मुहैया करवाया जा रहा है, जिसके कारण आज के युवा पीढ़ी खेल में अपना योगदान अधिक दे रहे हैं. खेल चाहे कोई भी खेल के माध्यम से ही शरीर स्वस्थ्य ओर फुर्तीला रहता है.मौके पर श्रवणी मंडल, शेख शानदार, चंद्रनाथ मुखर्जी,  बानेश्वर हेम्ब्रम, प्रतिभानाथ राॅय ,बिरेन बाऊरी ,समर रूईदास, सुकांतो तुरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर