पानी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक का दौरा



जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में चार वाटर रिजर्वर होने के बावजूद भीषण गर्मी पड़ते ही जामुड़िया के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या हमेशा उत्पन्न होने लगती है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिस क्षेत्रों में अधिक पानी की समस्या उत्पन्न होती है उन इलाकों में नगर निगम द्वारा टैंकर से पानी पहुंचाया जाता है. इन्ही समस्या के समाधान हेतु गुरुवार की संध्या जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 1 के शांति नगर में विधायक हरेराम सिंह इस इलाके का दौरा कर सभी ग्राम निवासी के साथ एक बैठक की. इस दौरान लोगों को अश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि जामुड़िया में किसी कारण वस कुछ जगहों पर पानी की समस्या है, लेकिन उस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जायेगा, ताकि यहाँ के निवासियों को पानी को लेकर कोई भी समस्या ना हो और इस समस्या से उन्हें छुटकारा मिल सके. इसके अलावे इस इलाके के रास्ते में जगह-जगह पर स्ट्रीट लाइट की वयवस्था ओर इसके साथ ही साथ पक्के सड़क का भी निर्माण किया जायेगा. मौके पर एक नम्बर वार्ड के पार्षद मृदुल चक्रवर्ती सहित भारी संख्या में तृणमूल के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर