पश्चिम बर्दवान जिला शाशक ने कारखाना प्रबन्धन के साथ बैठक किया



 जामुड़िया- पश्चिम बर्दवान जिला शाशक अरुण प्रसाद सहित जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने जामुड़िया औद्योगिक इलाके की उत्कर्ष बांग्ला परियोजना के कार्य में तेजी लाने के लिए जामुड़िया चैंबर ऑफ कॉमर्स और जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र के छोटे और बड़े कारखानों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष तापस चक्रवर्ती ,एडीएम विकास संजय पाल, डीआरडीसी परमिता मंडल, पश्चिम बर्दवान जिला औद्योगिक विकास अधिकारी, जामुड़िया विकास अधिकारी जिशनु दे ,जामुड़िया पंचायत समिति उपाध्यक्ष रेणुका बाउरी आदि उपस्थित थे.




  बैठक के दौरान जिला शाशक अरुण प्रसाद ने कहा कि जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में उत्कर्ष बांग्ला परियोजना को पूरा करने के लिए जामुड़िया व्यापार संघ और विभिन्न कारखानों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई, सभी फैक्ट्री अधिकारियों को उत्कर्ष बांग्ला परियोजना को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

 जिला परिषद अध्यक्ष तापस चक्रवर्ती ने कहा कि जामुड़िया औद्योगिक सूची में बेरोजगार युवाओं की संख्या काफी है. उनका प्राथमिक लक्ष्य स्थानीय कारखानों में उन्हें उचित प्रशिक्षण के साथ रोजगार योग्य देना है.

जामुड़िया विकास अधिकारी जिशनु दे ने कहा कि 2016 में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से बेरोजगार युवाओं के लिए इस उत्कृष्ट बंगाल परियोजना की घोषणा की गई थी , इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को मुफ्त रोजगार, कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है. इस परियोजना का उद्देश्य उन बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पुरी कर ली है या स्कुल छोड़ दिया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर