Slide 1 Slide 2 Slide 3

श्याम मेटालिक फाउंडेशन ने लोगो को द्रुत चिकित्सा सेवा के लिए प्रदान किया एम्बुलेंस वेन








जामुड़िया - जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र के हिजलगोड़ा स्थित श्याम मेटालिक फाउंडेशन करखाना लगातार अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है ,इसी क्रम में मंगलवार को अंचल के ग्रामीण इलाकों में लोगों को द्रुत चिकित्सा सेवा मिले, इसे ध्यान रखते हुए पुनः सीएसआर के तहत एक मोबाइल मेडिकल वेन (एम्बुलेंस) प्रदान किया. इस एम्बुलेंस का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय एवं जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने फीता काट कर ,नारियल फोड़ कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया .श्याम मेटालिक कारखाना के उपाध्यक्ष सुमित चक्रवर्ती ने बताया कि यह मेडिकल वेन ग्रामीण क्षेत्रों के इलाकों में 5 दिन सेवा देंगी. धसना , बिजय नगर ,हिजलगोड़ा ,पत्थरचुड़, लाल बाज़ार, दरबार डांगा, बहादुरपुर, हुबडुबी ,चौकी डांगा महिशाबुङी एवं चंडीपुर के लोगो को सेवा प्रदान करेगी, इसके आलावा कभी भी चाहे वह स्वास्थ्य केन्द्र हो या फिर स्कुल एक फोन करने पर तुरंत यह एम्बुलेंस वहां पहुँचेगी. किसी भी इलाके में डायरिया, डेंगू ओर मलेरिया आदि समस्या कहीं उत्पन्न होती है तो उस इलाकों में यह एम्बुलेंस दवा के साथ सारी सुविधाएं मुहैया होगी.श्री चक्रवर्ती ने कहा कि फिलहाल यहां 5 हजार लोग इस कारखाना में कार्य करते है,आने वाले दिनों में दो हजार और लोग कार्य करेंगे. श्याम मेटालिक फाउंडेशन के दवारा सराहनीय कार्य को देखते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि कारखाना का मकसद सिर्फ केवल उत्पादन करना नहीं बल्कि यहाँ पर रह रहे लोगों को सुविधा भी देना है, जो यह कारखाना बखूबी कर रही है. जिस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार दुआरे सरकार के दवारा सभी घरों में जनता को सेवा दे रही है उसी तरह से यह करखाना भी कार्य कर रही है ,अगर इसी तरह से जितने भी करखाना है, ऐसा ही कार्य करे तो इस क्षेत्र में ओर अधिक विकास का कार्य होगा. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाऊरी, पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी,उप मेयर अभीजीत घटक, जामुड़िया बीडीओ जिसनु दे , तापस चक्रवर्ती ,शेख शानदार ,उद्योगपति पवन अग्रवाल ,जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया ,पूर्व सचिव अजय खैतान, शिवशंकर भट्टाचार्य, श्याम मेटालिक कारखाना के अधिकारी अलोक मिश्रा ,कोशिक सेन गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त