रोटीबाटी 6 नंबर इलाके में विषाक्त भोजन खाने से अस्वस्थ एक व्यक्ति की मौत



रानीगंज:–(क्रांति सिंह)रानीगंज थाना के निमचा फांडी अंतर्गत रोटीबाटी 6 नंबर ढाड़ी पाड़ा इलाके में शनीवार की रात विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 3 सदस्य बीमार हो गए थे. सभी को चिकित्सा के लिए रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सौमवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक का नाम विश्वजीत बनर्जी था.सनद रहे कि रोटी बाटी 6 नंबर ढाडी पाड़ा के रहने वाले पेशे से वकील सुरोजित बनर्जी उर्फ बच्चू दा, उनकी पत्नी दीपानिता बनर्जी एवं उनके छोटे भाई विश्वजीत बनर्जी शनिवार की रात का भोजन खाने से बीमार पड़ गए थे.बच्चू बनर्जी की भाभी रिंकू बनर्जी ने बताया कि शनिवार की रात को दाल भात सब्जी बनाया गया था एवं बाजार से दही मंगाया गया था. वहीं खाने के बाद अचानक से तीनों को उल्टी और शौच आने लगी. स्थानीय डॉक्टर को बुलाया एवं जब स्थिति खराब होने लगी तब तीनों को रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें विश्वजीत बनर्जी की हालत नाजुक होने पर उन्हें चिकित्सा के लिए रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सौमवार की सुबह चिकित्सा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.चिकित्सकों के अनुसार मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी मौत हुई है.उनके निधन से परिवार वालों के साथ पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने उक्त घटना को लेकर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है दुःख की इस घड़ी में वे मृतक के परिजनों के साथ हैं.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर