आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए 65 सदस्यों ने लिया नामांकन फार्म





आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 2 जून को होने वाला है। इसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 22 मई को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। इस चुनाव को लेकर 2 पैनल आमने सामने है। शुक्रवार तक दोनों पैनलों के 31 पदों के लिए 65 से अधिक सदस्यों ने नामांकन पत्र लिया है। हालांकि नामांकन पत्र लेने वाले 3 सदस्य ऐसे भी हैं। जो किसी पैनल में नहीं है। इस पैनल में एक पैनल गौरी फॉर ग्लौरी दूसरा पैनल वर्तमान बोर्ड के सचिव शंभूनाथ झा और ओम बागड़िया का है। हालांकि गौरी फॉर ग्लौरी पैनल का केवल अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई है। इसके सचिव पद का घोषणा नहीं हुई है। जबकि झा चैनल का सचिव और अध्यक्ष पद का घोषणा नहीं हुआ है।लोग संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि झा पैनल में अध्यक्ष पद से ओम बगड़िया और सचिव पद से शंभू नाथ झा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसी बीच सचिन राय ने नामांकन पत्र लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। दोनों चैनलों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी कि कौन किस पद से चुनाव मैदान में खड़े हैं। इसके बाद प्रचार अभियान जोर पकड़ेगा। हालांकि दोनों पैनल जीत के दावे ठोक रहे हैं। लेकिन 2 जून को मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर