जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सङक के किनारे दमोदरपुर ग्राम स्तिथ लोकनाथ मनी ट्रांसफर के सी एस पी (ग्राहक पॉइंट सर्विस) में अस्त्र दिखाकर 45 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए. घटना की जानकारी देते हुए इस कस्टमर पॉइंट सर्विस के मालिक के भाई तारकनाथ मंडल ने बताया कि तकरीबन 9 बजे के आसपास 3 लोग आये, जिसमें 2 लोगों के पास रिवाल्वर थे ,ओर एक के पास बम था .वह हमारे भाई को बंदुक दिखकर 45 हजार रूपये नगद ओर दुकान से एवं अन्य सामान लूट कर ले गए. हरिपुर रास्ते की निकलने के क्रम में जब ग्राम निवासी ने उनका पीछा किया तो भागने के दौरान छठ पुजा काली मंदिर के पास बम फेंक कर जंगल की तरफ फरार हो गए.घटना की खबर पाकर जामुड़िया पुलिस एवं विधायक हरेराम सिंह पंहुचे.पुलिस जांच में जुटी.


0 टिप्पणियाँ