पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि



आसनसोल : राष्ट्रीय कांग्रेस के आसनसोल दक्षिण मंडल के तरफ से शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 32वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर इस्माइल मोड़ स्थित राजीव गांधी के प्रतिमा पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 32 वीं पुण्यतिथि है। देश के दुश्मनों ने उन्हें 21 मई 1991 को हत्या कर दी थी। यदि आज राजीव गांधी जीवित होते। तो देश की स्थिति कुछ अलग ही होती। देश विकास के शिखर पर होता। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार देश को रसातल में पहुंचा दी है। लोग महंगाई से परेशान हैं। राष्ट्रीय उद्योगों को बेचा जा रहा है। लेकिन सरकार इन समस्याओं को समाधान ना करके लोगों को मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर भटका रही है। यह सरकार देश को टुकड़े-टुकड़े में तोड़ना चाह रही है। लेकिन हमें राजीव गांधी के दिखाए हुए पदों पर चलकर देश को बचाना होगा। देश की एकता अखंडता की रक्षा करनी होगी। इसके लिए सभी को सामने आना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर