नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 24 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता टीम को 12 हजार तो रनर टीम को 10 हजार नगद पुरस्कार



रानीगंज-अशोक पल्ली, तिवारी पाड़ा यूथ क्लब की तरफ से शनिवार रात ( नाइट) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. अशोक पल्ली मैदान में आयोजित किए गए इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पश्चिम बर्दवान औऱ बांकुड़ा जिले के 24 टीमों ने हिस्सा लिया . सबसे पहले प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मैच करवाया गया. शॉर्ट पिच में आयोजित की गई इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ 12 हजार रुपए नगद और रनर टीम को ट्रॉफी और 10 हजार रुपए कैश दिए गए. अशोक पल्ली तिवारी पाड़ा यूथ क्लब की तरफ से क्लब के सदस्य गौरव ढ़ल्लो ने कहा कि हमारे क्लब की तरफ से पहली बार नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. हम हर साल इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे, ताकि जिस तरह से बच्चे से लेकर माता-पिता पढ़ाई को महत्व देते हैं, उसी तरह से खेलकूद को भी अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें. खेलने से शरीर तंदुरुस्त रहता है और काफी हद तक बीमारी से लड़ने की ताकत भी बनी रहती है,मन भी प्रसन्न रहता है.इस अवसर पर अशोक पल्ली तिवारी पाड़ा यूथ क्लब की तरफ से गौ शिवा रवानी,रत्नदीप मोदक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर