रानीगंज-स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ हरिशंकर भट्टाचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड माइनिंग की ओर से 118 वार्षिक एवं री यूनियन सेलिब्रेशन समारोह का आयोजन कमनीय दास गुप्ता ऑडोटोरियम में किया गया. वार्षिक यूनियन सेलिब्रेशन समारोह में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकंठम ने कहा की यह एक ऐसा महत्वपूर्ण संस्थान है, जहां से कई स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पूरी कर देश के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान हैं. मैं भी इस कॉलेज का भूतपूर्व विद्यार्थी रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी पर देश की सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत निर्भर है, आप सभी पढ़ाई पूरी कर देश के लिए गर्व का विषय बनेंगे, इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह कॉलेज माइनिंग पढ़ाई के लिए विख्यात है और रानीगंज शहर के लिए यह काफी महत्वपूर्ण भी है क्योंकि यहां कोल माइंस है. पाण्डेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि कोयला उद्योग हमारी विरासत को नुकसान पहुंचा रही है. हम धूल गंदगी ,प्रदूषण एवम पानी की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं और सबसे बड़ी बात कि यहां से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए कोयला उद्योग में कोई विशेष स्थान भी नहीं दिया जा रहा है, इसके लिए मैं इस मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करता हूं कि कि वे इस विषय पर नजर डालें. वहीं विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि माइनिंग कॉलेज का अपना एक इतिहास रहा है यहां के छात्र देशभर में अपनी पहचान बनाए हैं, हालांकि कॉल इंडिया के असहयोग की वजह से यहां के छात्रों को परेशानी हो रही है. विधायक ने आगे शिक्षक और छात्रों के बीच के संबंध को भी सामने रखा। इस दौरान विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के पूर्व छात्र और वर्तमान छात्रों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में पूर्व प्रोफेसर केपी राय, एचएन कर्मकार, छात्रों संगठन के महासचिव बप्पा मंडल आदि उपस्थित थे.प्रिंसिपल अनुपम राय ने स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन दिये.


0 टिप्पणियाँ