जामुड़िया:जामुड़िया ब्लाक दो महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार शाम को तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुधन सिन्हा के समर्थन में पडरसिया इलाके में जुलुस निकाली गई. जुलुस साउथ परसिया से शुरू हो कर परसिया गोलाई,चलता धवड़ा,चटाई सेंटर,परसिया कोलियरी इलाका होते हुए, पुन: साउथ परडसिया पहुँच कर समाप्त हुई.इस दौरान महिला तृणमूल कांग्रेस की जामुड़िया ब्लाक दो महासचिव सुमित्रा नोनीया,महिला नेत्री पुतुल बनर्जी,युवा तृणमूल कांग्रेस नेता उदिप सिंह,तृणमूल कांग्रेस नेता संदीप सिन्हा,गौतम बाउरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. युवा तृणमूल कांग्रेस नेता उदिप सिंह ने कहा कि आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुधन सिन्हा को भारी मतों से जीत हासिल कराना होगा ,जिसके लिए महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से जुलुस का आयोजन किया गया हैं.इस उप चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी को भारी मतों से जीत हासिल कराने के लिए कार्यकर्ता पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे. इस मौके पर महिला तृणमूल कांग्रेस की जामुडिया ब्लाक दो महासचिव सुमित्रा नोनिया ने कहा की तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी के समर्थन में प्रचार जुलुस का आयोजन किया गया हैं,जिसमे काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया, और इस चुनाव में टीएमसी ही भारी मतों से जीत हासिल करेगी.










0 टिप्पणियाँ