जामुड़िया-जामुड़िया के हिजलगोड़ा स्थित मोलतोला के पास सोमवार की संध्या स्वर्गीय तृणमूल कांग्रेस नेता रोबिन काजी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सबसे पहले स्वर्गीय रोबिन काजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. उनके स्मरण में एक मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई.स्मरण सभा के दौरान जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता स्वर्गीय रोबिन काजी एक कर्मठ एवं निष्ठावान तृणमूल कांग्रेस नेता थे.उन्होंने पार्टी के हित में अनेकों कार्य किए, जिसकी वजह से वर्तमान समय में तृणमूल कांग्रेस जामुड़िया में मजबूत बनी हुई है. सबसे दुखद बात यह है कि, उनकी हत्या से तृणमूल कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है, उनकी याद हमेशा हमारे दिल में रहेगी. सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के जामुड़िया ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य,जिला परिषद के चेयरमैन तापस चक्रवर्ती,जामुड़िया पंचायत समिति की सह सभापति रेणुका बाउरी,युवा तृणमूल कांग्रेस नेता दिनेश चक्रवर्ती,लतीफा काजी, लालटु काजी और भी कई समर्थक प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ