भाजपा प्रत्याशी के फाडे गए फ्लेक्स, टीएमसी पर लगाया गया आरोप, टीएमसी ने आरोप का किया खंडन






जामुड़िया-चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की तरफ से खड़ी उम्मीदवार के फ्लेक्स फाड़ने की घटना ने जामुड़िया ग्रामीण इलाका के तपसी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुनूस्तुरिया कोलियरी इलाके के भाजपाईयों में आक्रोश  देखा जा है.सोमवार सुबह बीजेपी पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के समर्थन में लगाए गए फ्लेक्स फटे हुए देखे गए.भाजपा कर्मियों का कहना है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर किसी ने घिनौने कारनामे को अंजाम दिया है. सोमवार सुबह इस घटना की खबर जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी पुलिस को दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने फटे हुए फ्लेक्स को बरामद कर ले गई.स्थानीय बीजेपी नेता राजू मंडल का कहना है  रविवार मालदा उत्तर के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू इलाके के अधिकांश घरों में घूम घूम कर चुनाव प्रचार किए थे, जहां स्थानीय लोगों का उन्हें समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है, इसे देखते हुए ही तृणमूल समर्थक इस तरह की घटना को अंजाम दिए हैं. वहीं दूसरी तरफ इस विषय पर स्थानीय तृणमूल नेता राजू मुखर्जी का कहना है कि बीजेपी की आपसी गुटबाजी का यह नतीजा है, बेवजह टीएमसी पार्टी पर इल्जाम लगाया जा रहा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा