रेड वॉलिंटियर्स संस्था का स्थापना दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन







रानीगंज-शुक्रवार रेड वॉलिंटियर्स की स्थापना दिवस के उपलक्ष पर बल्लभपुर दुसाध पाड़ा में रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम के दौरान मलय कांति मंडल ने कहा कि वामपंथी हर समय लोगों के पास खड़ी होती है.रेड वॉलिंटियर संस्था का गठन इसलिए किया गया था ताकि इसके सदस्य आम लोगों की मदद कर सकें. कोरोना के दौरान भी ना तो केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार से किसी तरह की मदद लोगो  को मिली थी उस दौरान रेड वॉलिंटियर्स संस्था ने आगे बढ़कर लोगों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर उनके दवाई,ऑक्सीजन के प्रबंध के साथ खाने का इंतजाम करवाया था. संजय प्रमाणिक ने कहा कि 22 अप्रैल 2021 साल को रेड वॉलिंटियर का गठन किया गया था ,आज 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें 65 लोगों ने अपने स्वास्थ्य और रक्त की जांच करवाई. उन्होंने आगे कहा की कोरोना काल के भयावह मंजर को शायद ही कोई भूला हो. महामारी के दौरान जब सभी अपने भी लोगों का साथ छोड़ रहे थे उस दौरान विद्युत की गति से भी तेज  रेड वालंटियर संस्था पीड़ित लोगों के पास उनकी मदद के लिए खड़ी थी. इस दौरान कहा गया कि वामपंथी हर वक्त आम लोगों के हितों के बारे में सोचते हैं, इसका जीता जागता सबूत रेड वॉलिंटियर्स संस्था है. जिन्होंने अपनी सेवा के दम पर लोगों के बीच पहचान बनाई है.इस कार्यक्रम में रानीगंज के डॉक्टर स्नेहाशीष, रानीगंज के पूर्व विधायक रुनू दत्ता, रेड वॉलिंटियर्स के हेमंत प्रभाकर, मलय कांति मंडल और पश्चिम बंग विज्ञान मंच के कर्मी उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर