शत्रुघ्न सिन्हा का बर्नपुर में किया गया गर्मजोशी से स्वागत



 आसनसोल -आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीतने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला नेता प्रबोध राय उर्फ कैप्टन तृणमूल प्राइमरी शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह पार्षद अशोक रूद्र, राकेश शर्मा, उत्पल सेन, सोना गुप्ता, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह जीत सभी का जीत है। विशेष कर ममता बनर्जी का जीत है। तृणमूल कांग्रेस का जीत है। उन्होंने कहा कि मैं जीतने के बाद आसनसोल से चला नहीं गया। मैं सभी से मिल रहा हूं। मैं जल्द ही देश की सबसे लोकप्रिय जानदार और शानदार नेता ममता बनर्जी से कोलकाता मिलने के लिए जाऊंगा। उसके बाद दिल्ली से मुंबई होते हुए वापस आसनसोल आऊंगा। मैं आसनसोल में रहकर आसनसोल के जनता को सेवा करना चाहता हूं। मैं उनके बीच रहकर उनकी समस्याओं को जानना समझना चाहता हूं। समस्याओं को समाधान करने के लिए सांसद में भी आवाज उठाऊंगा। वही फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड बर्नपुर इकाई को केंद्र सरकार के द्वारा बंद करने की नोटिस दिए जाने के मुद्दे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें इसकी सही जानकारी नहीं है। इसलिए अभी वे इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकते हैं। लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न है।इसके बारे में सभी लोगों से बातचीत करके जो करना होगा वह करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर