जामुड़िया - राष्ट्रीय राज्य मार्ग 2 से सटे निघा इलाके स्थित एक ट्रांसफार्मर पोल के नीचे रखी कचरे की अम्बार में अचानक से लगी आग के बाद पुरे इलाके मे अफरा -तफरी का माहौल छा गया .यह घटना कल देर रात हुई, जब इलाके के लोग चैन की नींद सो रहे थे, तभी ट्रांसफार्मर लगी पोल के आग आग की लपटों को देख इलाके से गुजर रहे राहगीर ने शोर मचाई और घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी. घटना की खबर सुन मौक़े पर पहुँची बिजली विभाग ने दमकल विभाग को सुचना दी जिसके बाद मौक़े पर पहुँची दमकल की एक गाड़ी ने ने कचरे की अम्बार मे लगी आग पर काफी मसक्कत के बाद काबू पाया, वहीं इस मामले मे बिजली विभाग ने बताया की ट्रंसफ़ार्मर लगे पोल के नीचे आस -पास के रहने वाले लोग भारी मात्रा में रोजाना कचरा फेंक देते हैं, यहाँ साफ सफाई नहीं होने के कारण कचरे का अम्बार जमा हो गया था, जैसे ही ट्रांसफार्मर मे स्पार्किंग हुई तो उससे निकली चिंगारी से कचरे के ढेर में आग लग गई,लोगो ने भी अपने स्तर से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया. यह आग ट्रांसफार्मर में भी लग सकती थी जिस कारण इलाके में एक बड़ा हादसा हो सकता था, पर समय रहते दमकल की टीम मौक़े पर पहुँच गई और आग पर काबू पा लिया गया.











0 टिप्पणियाँ