रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से लगाई गई स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर, 70 लोगों ने उठाया लाभ, एक जरूरतमंद के पेसमेकर की व्यवस्था की गई.





रानीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से रविवार मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और नेत्र जांच शिविर लगाया गया.इस शिविर में मधुमेह,प्रेशर, रक्त एवं नेत्र की जांच की गई. दुर्गापुर मिशन अस्पताल और सिटी सेंटर के पास स्थित दिविता आई केयर हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रुप से स्वास्थ्य जांच शिविर में मदद की गई. दुर्गापुर मिशन अस्पताल से 10 डॉक्टरों की टीम शिविर में जांच करने पहुंची.सुबह 10:00 बजे से लगाए गई शिविर में करीबन 70 लोगों ने इसका लाभ उठाया.शिविर में मिशन अस्पताल के निदेशक डॉ सत्यजीत बोस,नेत्र रोग विशेषज्ञ  डॉ कृष्ण कांत रॉय, डॉ अरित्रा रॉय,डॉ देवाशीष चटर्जी,डॉ तपन कुमार माटिया, डॉ अर्णव दे,डॉ हुमायु कबीर,डॉ राजन पालुई ने लोगो के स्वास्थ्य जांच किये.


इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स हर वक्त लोगो के हितों के लिए कार्य करता रहता है. लॉकडाउन के दौरान  लोगों के बीच खाना वितरण से लेकर, रोगियों को अस्पताल पहुंचाना ,ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाना जैसे कई कार्य चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किए हैं. सचिव मनोज केशरी ने बताया ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान एक बहुत ही जरूरतमंद व्यक्ति यहां स्वास्थ्य जांच कराने आए थे, जिनके स्वास्थ्य की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पेसमेकर लगाने की सलाह दी, लेकिन पेस मेकर लगाने के पैसे उनके पास नहीं थे. मिशन अस्पताल के निदेशक डॉ सत्यजीत बोस ने उस जरूरतमंद व्यक्ति का निशुल्क पेसमेकर लगाने का आश्वासन दिया.स्वास्थ्य जांच शिविर में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के  हेल्थ एंड वेलफेयर कमिटी के विजय खेतान के अलावा पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया,  संजय बजोरिया,सुधीर अग्रवाल,राजेश गनेरीवाला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली