रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजn





रानीगंज-होली के अवसर पर रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. पूरा कार्यक्रम राजस्थानी थीम पर आधारित था. जहां राजस्थान बीकानेर के कलाकारों ने होली के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को झुमने पर मजबूर कर दिया. कलाकारों ने नृत्य संगीत के साथ पूरे माहौल को मानो राजस्थान की धरती स्पोर्ट्स असेंबली के प्रांगण में तब्दील कर दिया. मथुरा की होली पूरे विश्व में विख्यात है राधा कृष्ण की होली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है इस होली के कई गीतों की प्रस्तुति इस कार्यक्रम में की गई. स्पोर्ट्स असेंबली के अध्यक्ष अनीश पोद्दार ने कहा कि कोरोना महामारी के वजह से पिछले 2 सालों से किसी भी त्योहारों में उतनी धूम नहीं रहती थी लेकिन इस साल कोरोना के मामले कम होने की वजह से एक बार फिर से जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन 2 सालों में कई लोगों ने अपनों को खोया है इस गम से उभर पाना इतना आसान नहीं है लेकिन फिर भी हम सभी को हिम्मत के साथ आगे बढ़ना होगा। त्यौहार की वजह से हम सभी एक दूसरे की खुशी में शामिल हो पाते हैं. इस अवसर पर संस्था के सदस्य के अलावा शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर